
Cricket betting case
बीकानेर . जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने आइपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार शाम वल्लभ गार्डन के पास छापेमारी कर बुकियों के कब्जे से लैपटाप, मोबाइल, चार्जर सहित करोड़ों रुपए के हिसाब से जुड़ी पुस्तकें बरामद की।
पुलिस ने बताया कि शाम सात बजे सूचना मिलने पर थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और छापामारी करते हुए मिनर्वा सिनेमा के पास रहने वाले आरोपित प्रमोद खत्री व उसके साथ रानी बाजार निवासी विनय कुमार सोनी को किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर के मैच पर सट्टा करते गिरफ्तार कर लिया। सट्टा बुकी संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मनोज कुमार माचरा, उप निरीक्षक गुलाम नबी व अनिल कुमार, अमित कुमार साथ थे।
Published on:
13 May 2018 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
