
गर्मी के दिन
श्रीगंगानगर। पश्चिमी हवा के असर से इलाके में सूरज आग उगलता नजर आ रहा है। तापमापी का पारा 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन इलाके में नमी की कमी के चलते मौसम संबंधी कोई बड़ा बदलाव फिलहाल नजर नहीं आ रहा।
विशेषज्ञ वर्तमान मौसम परिस्थतियों के लिए स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में लगातार नमी की कमी अगले एक-दो दिन में आंधी में बदल सकती है। एेसी परिस्थितियों में किसी स्रोत से मिलने वाली नमी मौसम में बड़े बदलाव का कारण बनती है लेकिन फिलहाल इसकी कोई आशंका नजर नहीं आती।
दिन भर तपता रहा सूरज
इस बीच शनिवार का दिन प्रचंड गर्मी वाला रहा। सड़कों पर निकले लोग पूरे दिन पसीने से तर-बतर नजर आए । मुंह और सिर को साफे और स्कार्फ से बांधे महिला पुरुष गर्मी से बचाव करते नजर आए। सड़क किनारे लगे शीतल पेय की स्टॉलों पर लोगों के समूह नजर आए वहीं शहर की कॉलोनियों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
बाजार में ग्राहकी पर भी गर्मी का असर साफ नजर आया। दोपहर में इक्का दुक्का दुकानों पर ग्राहक पहुंचे वहीं बीरबल चौक स्थित सब्जी मंडी में दोपहर में जबर्दस्त गर्मी के बीच दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। शाम ढलने के साथ मौसम में बदलाव आया। शाम को बड़ी संख्या लोग पार्कों में नजर आए।
आ सकती है आंधी
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां बताते हैं वर्तमान समय में स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियां मौसम में आंधी जैसा बदलाव ला सकती हैं। वर्तमान में हवा में नमी कम है, एेसे में बड़े बदलाव की आशंका नहीं है।
पाकिस्तान और इसके आसपास के इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर चौदह या पंद्रह मई तक नजर आएगा। हालांकि हवा में नमी की कमी के चलते इसके कारण भी कोई मौसम संबंधी बड़ा बदलाव आने की संभावना फिलहाल नहीं है।
Published on:
13 May 2018 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
