2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कौन हैं 17 साल के अभिषेक शर्मा, जिन्होंने उड़ा दी RCB के गेंदबाजों की धज्जियां

भले ही दिल्ली यह मैच हारकर प्ले ऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बहार हो गयी हो लेकिन उनके युवा खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 May 2018, 9:42 AM IST

ABHISHEK SHARMA OF DELHI DAREDEVILS

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में शनिवार को भी अपने हार के सिलसिले को नहीं तोड़ पाई। दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उसके घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में पांच विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए ऋषभ पंत (61) और अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा (46) के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। बेंगलोर ने अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 72) और कप्तान विराट कोहली (70) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के बूते एक ओवर पहले पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भले ही दिल्ली यह मैच हारकर प्ले ऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बहार हो गयी हो लेकिन उनके युवा खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया है।


कौन हैं अभिषेक शर्मा?
अभिषेक शर्मा 2018 ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुके हैं। वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहले से ही प्रसिद्ध हैं। कल जब वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए मैच खेलने उतरे तो उनकी उम्र मात्र 17 साल 250 दिन थी। वो पंजाब के अमृतसर में जन्मे हैं। हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक बांए हाथ से बल्लेबाजी व स्पिन गेंदबाजी करते है। अभिषेक के पिता भी पंजाब की युवा टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन आगे अपने क्रिकेट खेलने के सपने को साकार नहीं कर सके। अभिषेक ने 2017, फरवरी में पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में पदार्पण किया था। इस मैच में उन्होंने 46 रन बनाए थे और 2 विकेट भी लिए थे। इसके बाद अक्टूबर में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी अपना पदार्पण किया। इसके साथ ही वह अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी अहम हिस्सा रहे थे। उसमे उन्होंने कुल 6 विकेट लिए थे और 78 रन बनाए थे।

अंडर-16 क्रिकेट में मचाया था धमाल
विजय मर्चेंट ट्रॉफी(अंडर 16), 2015-16 में उन्होंने धमाल मचाया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने जानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था जिस कारण उनको अंडर 19 टीम में भी शामिल किया गया था। इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने 12 पारियों में 112 की औसत से 1200 रन बनाए थे और इसके साथ ही गेंदबाजी में उन्होंने टूर्नामनेट में सर्वाधिक विकेट लिए थे। टूर्नामनेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले खिलाड़ी अभिषेक ही थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामनेट चुना गया था।


DD के लिए पदार्पण कर तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
शनिवार को अभिषेक ने अपना आईपीएल पदार्पण दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए 19 गेंदों में 242.11 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने नाबाद 46 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और तीन छक्के लगाए। 18 साल से काम उम्र के खिलाड़ी द्वारा आईपीएल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था जोकि इससे पहले सरफराज खान(45*) के नाम था। इसके साथ ही पदार्पण मैच में 25 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में उनकी 242.11 की स्ट्राइक रेट सर्वाधिक है।