2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में यहां पुरातत्व विभाग की प्राचीन नहर में आग ने लिया भीषण रूप, फिर आई प्रशासन की लापरवाही सामने

राजधानी में यहां पुरातत्व विभाग की प्राचीन नहर में आग ने लिया भीषण रूप, फिर आई प्रशासन की लापरवाही सामने  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 13 May 2018, 6:06 PM IST

fire

fire

जयपुर।

राजधानी के नजदीक चौमूं शहर के मुख्य बस स्टैंड स्थित पुरातत्व विभाग की प्राचीन नहर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते नहर में लगी आग ने भीषण रूप ले
लिया। बताया जा रहा है कि आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के द्वारा डाले जा रहे कचरे से नहर में आग लगी है। आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लोगो की गलती से आग ने लिया भीषण रूप, प्रशासन की लापरवाही आई सामने

शहर के मुख्य बस स्टैंड स्थित पुरातत्व की विभाग की प्राचीन नहर में आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के द्वारा डाले जा रहे कचरे में भयंकर आग लग गई । सूचना पर चौमूं दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दरअसल, यह प्राचीन नहर पुरातत्व विभाग की है। जहां आस-पास के घर के लोगों द्वारा इस प्राचीन नहर में कचरा डाला जाता है। वहीं कुछ असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा इस कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है। वहीं प्रशासन लोगो की इस लापरवाही पर सख्त कदम नहीं उठाता है। वही अग्निशमन केंद्र विभाग को बार-बार यहां आकर आग बुझाने का कार्य किया जाता है।

ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला। जहां आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग का धुआं गुबार इतना बढ़ गया कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। मामले की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र व पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि यह सवाल जरूर खड़े होते हैं कि आखिर बार-बार असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही।