जयपुर

जयपुर में बड़ी कार्रवाई…46 बीघा में बस रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

जयपुर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जोन में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 46 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को पूर्णत: ध्वस्त कर दिया। साथ ही दिल्ली रोड स्थित ग्राम सालड़वास में श्मशान की सरकारी भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जोन में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 46 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को पूर्णत: ध्वस्त कर दिया। साथ ही दिल्ली रोड स्थित ग्राम सालड़वास में श्मशान की सरकारी भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी के निर्देशन में प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीनों और श्रमिकों की मदद से प्रारंभिक स्तर पर ही कॉलोनियां बसाने के प्रयास विफल कर दिए।

इन जोन में हुई कार्रवाई
जोन-24 (बस्सी क्षेत्र): ग्राम बस्सी मनोहरपुरा पुलिया के पास करीब 5 बीघा भूमि पर विनायक विहार नाम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त। वहीं, ग्राम गुढ़ा चक में करीब 4 बीघा कृषि भूमि पर बनाई जा रही कॉलोनी हटाई गई।
जोन-09 (ग्राम भूरथल): करीब 7 बीघा कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त।
जोन-16 (ग्राम सामोद): विनायक कॉलेज के पास करीब16 बीघा भूमि पर लक्ष्य नगर नाम से बसाई जा रही कॉलोनी हटाई गई।
जोन-14 (ग्राम पुरुषोत्तमपुरा उर्फ दांदिया): करीब 4 बीघा भूमि पर बनाई गई डामर व ग्रेवल सडक़ों सहित अवैध निर्माण हटाए गए।
जोन-22 (ग्राम नारायणपुरा): पूर्व में ध्वस्त की गई करीब 10 बीघा भूमि पर दोबारा बसाई जा रही कॉलोनी को पुन: ध्वस्त किया गया।

Published on:
13 Feb 2026 06:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर