जयपुर

Rajasthan Crime: करोड़ों रुपए की स्मैक लेकर मुंबई जा रही थी विदेशी महिला, जयपुर में DRI ने दबोचा

जयपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। अफ्रीकी मूल की महिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर मुंबई जा रही थी।
2 min read
• •
May 21, 2026
Smack Trafficking Case
विदेशी महिला के पास से बरामद नशे की खेप। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजधानी जयपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। अफ्रीकी मूल की महिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर मुंबई जा रही थी। जांच एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों की पड़ताल में जुटी हुई है। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ बस से सफर कर रही है।

सूचना के आधार पर राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने 19 मई को मुंबई जा रही बस को जयपुर में रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान अफ्रीकी मूल की विदेशी महिला के ट्रॉली बैग से नशे की बड़ी खेप बरामद हुई। मुंबई जा रही विदेशी महिला के ट्रॉली बैग से 2256 ग्राम मेथामफेटामाइन, 142 ग्राम कोकीन/मेथाक्वालोन और 46 ग्राम एमडीएमए जैसे ड्रग्स बरामद किए गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 2.56 करोड़ रुपए बताई जा रही है। महिला इतनी शातिर थी कि उसने नशे की खेप को ट्रॉली बैग के अंदर कपड़े व तकिये के कवर में छिपाकर रखा था। लेकिन, डीआरआई की टीम ने मुंबई पहुंचने से पहले ही विदेशी महिला को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में विदेशी महिला तस्कर

राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार के बाद विदेशी महिला को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब तस्करी मामले में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए विदेशी महिला से पूछताछ जारी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि महिला कब से मादक पदार्थों की तस्करी कर रही है और कहां से नशे की खेप लाई थी। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तस्करी का नेटवर्क कौन-कौनसे राज्य से जुड़ा हुआ है।

दो दिन पहले धौलपुर में भी नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बता दें कि दो दिन पहले धौलपुर जिले में भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और निहालगंज थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने नेशनल हाईवे 44 स्थित मिडवे के पास एक कंटेनर से 1100 किलो डोडा-चूरा जब्त किया था। जिसकी कीमत लगभग 1.45 करोड़ रुपए आंकी गई थी। पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार यह कंटेनर झारखंड से बीकानेर की ओर जा रहा था। जिसे संयुक्त कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ निहालगंज थाना पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Updated on:
21 May 2026 03:33 pm
Published on:
21 May 2026 03:32 pm
Also Read
View All
Rajasthan News: पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुत्रवधू और पोते पर जहर देकर मारने के संगीन आरोप

राजस्थान में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका, पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चुनाव बहिष्कार तक पहुंची बात

जयपुर वालों हो जाओ तैयार! पत्रिका महारास डांडिया महोत्सव 17-18 अक्टूबर को, 8 जगहों पर मिल रहे टिकट

जयपुर: खासा कोठी पुलिया हटाओ, जाम से मुक्ति दिलाओ; राजस्थान पत्रिका को एक दिन में सैकड़ों लोगों ने भेजे सुझाव

राजस्थान NEET UG Counseling: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें फुल, जानिए क्यों खाली रह गईं 1,039 प्राइवेट MBBS सीटें?