जयपुर

दर्दनाक हादसाः डम्पर ने मामा-भांजे को कुचला, हो गई मौत

दहमी के पास हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तलवाड़ निवासी महेश अपने भांजे निशांत को लेकर नाघोड़ी से गांव आ रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2023, 2:49 PM IST
mama and bhanja died in road accident in alwar

बहरोड़ (अलवर)। क्षेत्र के गांव दहमी के पास हाइवे पर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तलवाड़ निवासी महेश अपने भांजे निशांत को लेकर नाघोड़ी से गांव आ रहा था।

दहमी के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे डम्पर का टायर निशांत के सिर के ऊपर से निकल गया और महेश बाइक समेत डम्पर में फंस गया। जिसको डम्पर चालक डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वही डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को डायवर्ट कराकर दोनों के शवों पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए।

दुकान पर करता था काम
गांव तलवाड़ निवासी मृतक महेश नीमराना में मोबाइल की दुकान पर काम करता था। जो रविवार को दुकान से अपनी बहन के ससुराल नाघोड़ी चला गया। रात को वहीं रुककर सोमवार सुबह भांजे को लेकर गांव तलवाड़ आ रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

दोनों मृतक थे इकलौते बेटे
मृतक महेश और निशांत दोनों माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वहीं मृतक 35 वर्षीय महेश कुमार के एक बेटा और बेटी है। जबकि निशांत 13 वर्ष का था और चार माह पहले अपना 13वां जन्मदिन मनाया था।

Published on: