जयपुर

झाडख़ंड महादेव जी के दर्शन कर लौट रहे युवक का भरे बाजार से अपहरण कर ले गए कार सवार

चार घंटे बाद दूदू में पटका, गंभीर घायल अवस्था में एसएमएस में भर्ती...
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2018, 3:06 PM IST
Kidnapping

जयपुर। राजधानी जयपुर में क्राइम का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ने रहा है। एक के बाद एक क्राइम की वारदाते जयपुर शहर के लोगों को दहशत में डालती जा रही है। पुलिस इन वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कल जब पूरा देश शिवभक्ति में लीन था तब जयपुर के वैशालीनगर थाना इलाके में शाम झाडख़ंड मोड़ पर कार सवार चार लोग बाइक सवार युवक का अपहरण कर ले गए।

चार घंटे बाद लहूलुहान हालत में पटक गए
कार सवार चार लोगों ने बाइक पर जा रहे युवक को पहले टक्कर मार कर गिराया फिर उसका अपहरण कर ले गए। वे चार घंटे बाद लहूलुहान हालत में युवक को दूदू में पटक कर भाग गए। पुलिस अपहर्ताओं को तलाश रही है। वारदात का शिकार सनी (19) धावास स्थित गिरधारीपुरा का रहने वाला है। उसका धावास में ठेले लगवाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। पीडि़त महाशिवरात्रि पर क्वींस रोड स्थित झाडख़ंड महादेव मंदिर में तीन दोस्तों के साथ गया था।


झाडख़ंड महादेव जी के दर्शन कर मंदिर से निकला था
एक बाइक पंकज चला रहा था जबकि दूसरी कमल चला रहा था। वे शाम 4.30 बजे दर्शन करके मंदिर से निकले और झाडख़ंड मोड़ (खातीपुरा) पहुंचे कि कार में सवार युवक उसका अपहरण कर ले गए। चार घंटे बाद किसी ने दूदू से फोन करके सूचना दी कि सनी मेन रोड पर पड़ा है। उससे मारपीट की गई है। पुलिस ने उसे ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया।

बिना नम्बर की सफेद कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस कार में अपहरण किया गया वह बिना नम्बर की कार थी। उस पर काले शीशे चढ़े थे। जिस बाइक को कमल चला रहा था, उसके पीछे सनी बैठा था। कमल ने बताया कि उसने कार में चार युवक देखे थे, जिनमें दो को वो पहचानता है।

Published on: