जयपुर

जयपुर में लुटेरी दुल्हन का खेल! शादी के 8वें दिन पति को स्टेशन पर छोड़ गहने-नकदी लेकर हुई फरार

Jaipur Bride Fraud Case: जयपुर शहर में लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और मामला सामने आया है। शादी के महज 8 दिन बाद एक मायके जाने का बहाना कर दुल्हन अपने पति को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गई और घर से करीब 3.50 लाख रुपए के गहने व नकदी समेट ले गई।

2 min read
Jun 02, 2026
Marriage Scam Rajasthan
Marriage Scam Rajasthan,photo AI

Jaipur Bride Fraud Case: जयपुर शहर में लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और मामला सामने आया है। शादी के महज 8 दिन बाद एक मायके जाने का बहाना कर दुल्हन अपने पति को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गई और घर से करीब 3.50 लाख रुपए के गहने व नकदी समेट ले गई। पीड़ित जब जयपुर लौटा तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। इस संबंध में पीड़ित ने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब बिचौलियों और लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

करधनी थाना पुलिस के अनुसार कालवाड़ रोड निवासी 42 वर्षीय पीड़ित की जनवरी-2026 में आगरा में विक्की पंडित, राकेश और एक महिला से मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने उसकी शादी करवाने का भरोसा देकर गरीब परिवार की लड़की का हवाला दिया और 1.50 रुपए लाख ले लिए। पीड़ित ने दुल्हन के लिए 3 लाख रुपए के गहने व मोबाइल खरीदा और 16 जनवरी को आगरा में कोर्ट प्रक्रिया से शादी कर ली।
इसके बाद 20 जनवरी को दुल्हन जयपुर आकर रहने लगी। ससुराल में भी उसका व्यवहार असामान्य रहा लेकिन नवविवाहिता ने इसे नई जगह में एडजस्ट होने का बहाना बनाकर टाल दिया। ससुराल वालों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। सप्ताहभर तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद नवविवाहिता अपने मायके जाने की जिद करने लगी। जिस पर पीड़ित उसे लेकर जयपुर से रवाना हुआ।

पानी लाने भेजा और हो गई फरार

शादी के आठ दिन बाद दुल्हन ने मायके जाने की इच्छा जताई। 29 जनवरी को दोनों ट्रेन से आगरा पहुंचे। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरकर दुल्हन ने पति को पानी लाने भेजा और मौका पाकर फरार हो गई। पीड़ित ने पत्नी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला। जयपुर आकर देखा तो अलमारी से 3 लाख रुपए के गहने और 50 हजार की नकदी भी गायब मिली।

शादी करवाने वाले बिचौलियों के नंबर भी बंद हैं। पीड़ित ने पहले तो खुद के स्तर पर बिचौलियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क तो दूर शादी से पूर्व मुलाकात वाले स्थानों से बिचौलिए भी फरार हो गए। पीड़ित ने अब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। करधनी थाना पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचने के लिए स्पेशल टीम गठित की है।

Published on:
02 Jun 2026 07:13 am