जयपुर

सैनिक सम्मान के साथ हवलदार की हुई अंत्येष्टि, 10 वर्ष के पुत्र ने दी मुखाग्नि

Rajasthan News : प्रागपुरा थाने से लेकर पैतृक गांव तक हवलदार के देह को बाइक रैली द्वारा तिरंगा यात्रा के साथ लाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 11:53 AM IST
sanwarmal_swami.jpg

Jaipur News : ग्राम पंचायत भूरी भडाज निवासी एवं सेना में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हवलदार के पद पर तैनात सांवरमल स्वामी की मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार सांवरमल स्वामी पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। 4 मार्च को अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उनकी मौत हो गई। सोमवार की रात उनकी देह प्रागपुरा थाना पर सेना के वाहन से पहुंची तो वहां हजारों लोगों ने सांवर मल अमर रहे से आसमान को गुंजायमान कर दिया।

वहां पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद सेना के वाहन में देह को रैली के रूप में पैतृक गांव भूरी भडाज ले जाया गया। रास्ते में जगह-जगह गांवों व ढाणियों में लोगों ने देह पर पुष्प वर्षा की। प्रागपुरा थाने से करीब 3.5 किलोमीटर दूर जब हवलदार की देह उनके पैतृक गांव भूरी भडाज घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी, बच्चे व भाई-बहनों एवं अन्य परिजनों की रो-रो कर हालत खराब थी। हवलदार के 10 वर्ष के पुत्र आदित्य ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना से आये अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी एवं सीआरपीएफ बटालियन सेना की टुकड़ी ने अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Updated on:
6 Mar 2024, 11:53 AM IST
Published on: