जयपुर

Monsoon : राजस्थान में अभी-अभी मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, 180 मिनट के अंदर-अंदर इन 12 जिलों में बारिश का दौर होगा शुरू

Rajasthan Weather Today : अभी-अभी फिर से आइएमडी ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 10:48 AM IST
Feature image

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में मानसून सक्रीय है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3 से 4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4 से 5 दिन मानसून सक्रीय रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। ऐसे में अभी-अभी फिर से आइएमडी ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 2 घंटे के अंदर होगी बारिश

आइएमडी के मुताबिक, जयपुर, दौसा, नागौर, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, पाली और बूंदी जिलों में 180 मिनट के अंदर बारिश होने की प्रबल संभावना है। यहां आइएमडी ने सुबह 8:30 बजे से 11: 30 बजे तक का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज ऐसा रहेगा राज्यभर का मौसम

आइएमडी के मुताबिक, राजस्थान में आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। दरअसल, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में परिवर्तित हो चुका है जो इस वक्त दक्षिण- पश्चिम राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। ऐसे में आगामी 3-5 दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Updated on:
5 Sep 2024, 10:48 AM IST
Published on: