
Cold-Wave & Fog Alert: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का असर शुरू हो गया। अगले 72 घंटे के लिए डबल चेतावनी है। वहीं 3 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। रात के तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर-लूणकरणसर में 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तक गिरा।
मौसम केन्द्र के अनुसार आज से और तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवा से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान गिरेगा। अगले 3 दिन 4, 5 और 6 दिसंबर को झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव की संभावना है। वहीं शीतलहर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में झुंझुनूं, चूरू और सीकर में कोल्ड-वेव चलेगी साथ ही राजस्थान में लगभग सभी जगह सुबह-सुबह कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने कोहरे और कोल्ड-वेव का डबल अलर्ट जारी किया है।
अलवर : 8.2
पिलानी : 5.7
सीकर : 6
जैसलमेर : 9.5
चूरू : 5
श्रीगंगानगर : 7.1
नागौर : 5.5
दौसा : 8.8
झुंझुनूं : 8.1