जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट, कल से 5 दिन होगी भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग का अलर्ट है कि कल 15 सितम्बर से राजस्थान के कई जिलों में पांच दिन झूमकर बरसेंगे बादल। कोटा, उदयपुर संभाग के 5 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश होगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2023, 12:20 PM IST
weather_alert_7.jpg
Weather Forecast

Weather forecast : राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून ट्रफ लाइन खिसककर अपनी नॉर्मल पॉजिशन पर आ गई है। इस वक्त मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर से होकर लो-प्रेशर एरिया तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बना है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि कल 15 सितम्बर से चार-पांच दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होगी। 15 सितंबर से कोटा, उदयपुर संभाग के 5 से ज्यादा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार प्रातः 9 बजे सैटेलाइट चित्र के अनुसार राजस्थान के जोधपुर संभाग, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी है। आगामी दिनों में राज्य के कुछ भागों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।



बंगाल की खाड़ी में बना एक लो-प्रेशर सिस्टम

मौसम केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बना है। यह नया सिस्टम आगामी 24 घंटों में और ज्यादा मजबूत होने के आसार है। अगले दो दिनों में ये सिस्टम उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का Yellow Alert, राजस्थान के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश

सितम्बर में मानसून पूरा कर लेगा अपना टारगेट

राजस्थान में अगस्त माह सूखा गुजरा। पर 1 से 13 सितंबर तक प्रदेश में 25 फीसदी (16.1 M.M.) बारिश हो चुकी है। इस सितम्बर में राजस्थान में औसत बारिश 64 M.M. होती है। उम्मीद है कि मानसून अपना टारगेट पूरा कर ले।

अब तक 432.4 M.M. बरसात

पूरे मानसून सीजन में राजस्थान में अब तक सामान्य से 4 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 13 सितंबर तक औसत बारिश 414.5 M.M. होती है। इस सीजन में अब तक 432.4 M.M. बरसात हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - मानसून ट्रफ लाइन शिफ्ट, इन 24 जिलों में 15-17 सितम्बर को होगी भारी बारिश

Updated on:
14 Sep 2023, 12:20 PM IST
Published on: