जयपुर

एमआइ रोड: स्ट्रीट लाइट नहीं जली तो शुरू हो गया सीमा विवाद

----
less than 1 minute read
Aug 05, 2021
photo_2021-08-05_12-39-57.jpg

जयपुर. शहर के प्रमुख बाजारों में से एक एमआइ रोड पर पिछले सात दिन से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। स्थानीय व्यापारी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई करने की बजाय सीमा विवाद खड़ा हो गया है। हैरिटेज नगर निगम के विद्युत शाखा के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर निगम की टीम सही करेगी। एमआइ रोड व्यापार मंडल के महासचिव सुरेश सैनी ने बताया कि गुरुवार को ग्रेटर महापौर शील धाभाई से बात की तो उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हैरिटेज निगम में आता है। सैनी ने बताया कि यह वार्ड 150 का हिस्सा है, इसके बाद भी ग्रेटर नगर निगम लाइट सही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर में चोरी होने के बाद व्यापारियों में डर है।
इधर, ग्रेटर निगम विद्युत शाखा के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को जेवीवीएनएल की आपूर्ति ठप थी। इस वजह से लाइट नहीं आ रही। सात दिन से स्ट्रीट लाइट न जलने की कोई जानकारी नहीं है।

Published on:
05 Aug 2021 10:13 pm