जयपुर

‘राजस्थान में मॉडिफाइड लॉक डाउन हुआ लागू’, रात 12 बजते ही शुरू हुई टोल वसूली

रविवार को रात 12 बजते ही राजस्थान में मॉडिफाइड लॉक डाउन ( Modified lockdown in Rajasthan ) हुआ लागू हो गया, हालांकि कर्फ्यू क्षेत्र में वर्तमान पाबंदी ही जारी रहेगी। इसके साथ ही एनएच के आदेशों के बाद रविवार रात बारह बजे से हाइवे के टोलों पर टोल वसूली ( Toll Tax Start ) शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Apr 20, 2020
Feature image

जयपुर.

रविवार को रात 12 बजते ही राजस्थान में मॉडिफाइड लॉक डाउन ( Modified lockdown in Rajasthan ) हुआ लागू हो गया, हालांकि कर्फ्यू क्षेत्र में वर्तमान पाबंदी ही जारी रहेगी। इसके साथ ही एनएच के आदेशों के बाद रविवार रात बारह बजे से हाइवे के टोलों पर टोल वसूली ( Toll Tax Start ) शुरू हो गई है। हाइवे के टोल 25 दिन बाद शुरू हुए है। अब टोल से गुजरने वाले वाहनों को पहले की तरह टोल देना होगा। सोशल डिस्टेंस की पालना के लिए पहले टोल प्रबंधन की ओर से टोल कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

मॉडिफाइड लॉक डाउन को लेकर सीएम ने कही ये बात...

मॉडिफाइड लॉकडाउन को लेकर सीएम अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों के साथ वार्ता की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 20 अप्रेल से शुरू होने वाले मॉडिफाइड लॉकडाउन का यह कतई मतलब नहीं कि लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं। लोग किसी सूरत में अपना जीवन खतरे में न डालें। लॉकडाउन की उसी तरह पालना करें, जैसे वे अब तक करते रहे हैं। आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त कोई बाहर निकला तो कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि इसी महीने शुरू होने वाले रमजान एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर लोग लॉकडाउन की पूरी तरह पालना करें। उन्होंने धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ आदि से अपील की है कि वे लॉकडाउन की पालना करवाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
20 Apr 2020 03:10 am
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार