जयपुर

Monsoon Alert: मानसून को लेकर IMD का Alert, अगले 48 घंटे में होने वाला है ऐसा

Monsoon Alert :अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले 48 घंटे में केरल के तट पर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ दस्तक दे सकता है।

2 min read
Jun 06, 2023
 Monsoon Alert Heavy Rain Date Announced In Rajasthan

Monsoon Alert:अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले 48 घंटे में केरल के तट पर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ दस्तक दे सकता है। अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। पछुआ हवाएं मानसून को आगे की तरफ धकेल रही हैं। इस समय अरब सागर की बजाय बंगाल की खाड़ी की तरफ से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग की माने तो मानसून हर साल 1 जून के आसपास आ जाता है लेकिन अभी तक दक्षिण पश्चिमी मानसून केरल तट पर नहीं पहुंचा है। ऐसे अगर इसी पैटर्न पर बारिश आगे बढ़ती है तो राजस्थान में मानसून जुलाई में दस्तक देगा। राजस्थान में मानसून 25 जून के बाद आता है। इसमें सात दिन अगर जोड़ दें तो यह 1 जुलाई हो जाता है।


अगले चार दिन आंधी और बारिश
पाकिस्तान के उत्तर इलाके से सटे राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में जबरदस्त आंधी और बारिश का अनुमान है। अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ पांच जून की रात को हिमालय की तरफ पहुंच गया है। इससे राजस्थान में सीमा से सटे जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। आंधी आएगी और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात की भी संभावना है। कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मई ठंडा जून भी राहत भरा
जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम का पूरा क्षेत्र अभी भी ठंड़ा बना हुआ है। औसत तापमान सामान्य से भी कम चल रहा है। मई में 105 साल में बारिश का रिकार्ड टूट गया है। जून की अगर बात करें तो यह भी बहुत गर्म नहीं होने जा रहा है। अभी तक सभी संभागों में तापमान सामान्य से कम है। मानसून की देरी के कारण गर्मी थोड़ी बढ़ेगी लेकिन इससे पहले प्री मानसून की बारिश इसे ठंडा कर देगी।