
monsoon 2023 राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम का पूरा क्षेत्र अभी भी ठंड़ा बना हुआ है। औसत तापमान सामान्य से भी कम चल रहा है। मई में 105 साल में बारिश का रिकार्ड टूट गया है। जून की शुरुआत भी ठंड से हुई है लेकिन अब तापमान बढ़ने लगा है। मानसून की देरी की एक बड़ी वजह बन रही है और अब गर्मी एक बार फिर से सताएगी।
भारत में 1 जून को आमतौर आने वाला मानसून 7 जून को आ रहा है। राजस्थान में यह मानसून जुलाई तक आने का संभावना है। मानसून औसत से थोड़ा कमजोर रहने की संभावना पहले ही जताई गई है। दक्षिण अरब सागर से तेज हुई पश्चिमी हवाएं ने मानसून को आगे बढ़ने के अनुकूल बना हुआ है। पछुआ हवा लगातार चल रही है।
राजस्थान में अगले चार दिनों तक पश्चिमी क्षेत्र में आंधी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ पांच जून की रात को हिमालय की तरफ पहुंच रहा है। इससे राजस्थान में कई जिलों में बारिश होगी। आंधी आएगी और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात की भी संभावना है। कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में छाया मौसम का पंचतंत्र, 7 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी
फिर से तेज गर्मी पड़ना शुरू
राजधानी जयपुर में एक बार फिर से तेज गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। सोमवार को तेज धूप और उमस के कारण गर्मी का अहसास अधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान केवल 36.8 डिग्री था, लेकिन लोगों ने 40 डिग्री से अधिक तापमान महसूस किया। हवा में नमी की मात्रा 30 से 50 फीसदी के बीच रहने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं चटक धूप ने भी परेशान किया। करीब 15-20 दिन बाद इतनी गर्मी लोगों ने महसूस की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। तापमान में 5-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
Published on:
05 Jun 2023 09:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
