जयपुर

Monsoon 2023 Latest Update : 24 से 48 घंटे में आ रहा मानसून, होगी मूसलाधार बारिश Alert जारी

Monsoon 2023 Latest Update : भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर घोषणा कर दी है। अगले 24 से 48 घंटे के अंदर यह केरल के तट पर दस्तक दे देगा। मानसून की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jun 06, 2023
Monsoon Coming in 24 to 48 hours IMD Issued Torrential Rain Alert


Monsoon 2013 Latest Update: भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर घोषणा कर दी है। अगले 24 से 48 घंटे के अंदर यह केरल के तट पर दस्तक दे देगा। मानसून की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी किया है। इस समय देश में मौसम के आठ तंत्र काम कर रहे हैं और राजस्थान में तीन परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर में इस समय निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे अगले 48 घंटे में चक्रवाती हवाओं के कारण मानसून तेजी से केरल के तट की तरफ आगे बढ़ेगा। आईएमडी ने मानसून प्रवेश की तिथि 4 जून निर्धारित की थी लेकिन मानसून इस निधार्रित तारीख पर केरल के तट पर नहीं आया। इसके कारण अब राजस्थान सहित पूरे देश में इसके देरी से पहुंचने की आशंका है।


अरब सागर के ऊपर बना चक्रवात

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण अरब सागर के ठीक 2.1 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ हवा चल रही हैं। दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक बड़ा चक्रवात भी बन गया है। इससे कारण आसपास के क्षेत्र में बादल छाए हैं। अगले 24 से 48 घंटे में यह बादल केरल के तट पर पहुंच सकते हैं और फिर यह राजस्थान की तरफ मानसून की गति से आगे बढ़ेंगे। मानसून की चित्र को देखें तो यह साफ पता चलता है कि अरब सागर में एक चक्रवात उठा हुआ है। इस चक्रवात के कारण बने बादल केरल की तरफ अग्रसर हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में दक्षिण पश्चिमी मानसून अरब सागर की तुलना में मजबूती से आगे बढ़ा है। कभी भी पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है। अगले 48 घंटे में यह चक्रवात और मजबूत होने जा रहा है। इससे मूसलाधार बारिश होगी और आंधी आएगी।


पाकिस्तान से आ रही प्री मानसून बारिश

राजस्थान में पिछले छह दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। जून के प्रथम सप्ताह में जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। अगले 48 घंटे में पाकिस्तान के उत्तर इलाके से सटे राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में जबरदस्त आंधी और बारिश का अनुमान है। अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का एक तंत्र पांच जून की रात को हिमालय की तरफ पहुंच गया है। इससे राजस्थान में सीमा से सटे जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है।