जयपुर

पहाड़ी पर बघेरे का मूवमेंट, दो बकरियों का किया शिकार

Aug 07, 2026
Rajasthan

बालघाट. समीप स्थित जहानगर मोरडा गांव की पहाड़ी पर बघेरे का मूवमेंट बना हुआ है। बुधवार शाम को बघेरे में दो बकरियों को शिकार बना लिया। जिससे पशुपालक भयभीत है। बकरी पालक सलमान खान ने बताया कि पहाड़ी बकरी चार रहे थे। इस दौरान दो बकरियों पर बघेरे ने हमला कर दिया। पिछले पांच दिनों से बघेरा दिखाई दे रहा है। ग्रामीण सम्पत खां ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता रेफरी महावर ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र ही बघेरे का रेस्क्यू करने व सुरक्षा की मांग की है। इधर बकरियों पर बघेरे के हमले के बाद काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।


फोटो कैप्शन . जहानगर मोरडा गांव की पहाड़ी पर बघेरे के मूवमेंट की जानकाी देते लोग।

Updated on:
07 Aug 2026 06:01 am
Published on:
07 Aug 2026 06:01 am