जयपुर

HBD धोनी: रुपहले परदे पर धूम मचा चुके है माही, अब सीक्वल में मारेंगें ‘सिक्सर’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 10:12 AM IST
ms dhoni

जयपुर

क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 37 वां जन्मदिन बड़े ही धूम- धाम से मनाएंगे। माही के नाम से मशहूर धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में तत्कालीन बिहार (मौजूदा झारखंड़) के रांची में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। इतना ही नहीं साल 2016 में धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धूम मचाई थी। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए अब एक अच्छी खुसखबरी आने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी पर अब सीक्वल फिल्म बनने जा रही है।


बांसवाड़ा आने पर हो गया माही क्यूब

गौरतलब है कि गत दिनों महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले आए थे। माही के बांसवाड़ा आने पर बांसवाड़ा में 'माही क्यूब' हो गया। बांसवाड़ा जिला माही नदी के लिए पूरे प्रदेश में पहचाना जाता है। यहां गत दिनों स्थापित सीमेंट फेक्ट्री को भी माही से जोड़ 'माही सीमेंट' फेक्ट्री का नाम दिया गया। दो माही पहले से ही यहां है और कैप्टन कूल जो माही के नाम से मशहूर है बांसवाड़ा पहुंचने पर 'माही क्यूब' हो गया था।

लग गई प्रसंशको की भीड़
खबरों के मुताबिक धोनी की बांसवाड़ा यात्रा की जानकारी फैक्ट्री स्तर पर गोपनीय रखी गई थी। लेकिन सुबह ज्यों ही तलवाड़ा हैलीपेड पर धोनी के उतरने की जानकारी सोशल साइट्स पर वायरल हुई तो उनके फैन जमा होने लगे थे। कई लोग हवाई पट्टी एवं वजवाना सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे थे एवं धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बहुत ज्यादा आतुर नजर आए थे। इस दौरान जहां फैक्ट्री में कार्य करने वाले कार्मिकों एवं परिवार वालों के साथ खूब देर तक फोटो खिचवाए एवं बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए थे। इससे पूर्व फैक्ट्री पहुंचने पर राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा बांधकर स्वागत किया था

क्रिकेट बैट पर दिए था ऑटोग्राफ
हेलीकॉप्टर शाट के जनक कैप्टन कूल रहे धोनी ने कई बच्चों को उनके साथ लाए छोटे-बड़े क्रिकेट बैट पर ऑटोग्राफ देकर खुश किया था। कई लोगों ने टी-शर्ट, टोपी, ऑटोग्राफ बुक में भी ऑटोग्राफ लिए थे।

Updated on:
7 Jul 2018, 10:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप