महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला अंर्ताराष्ट्रीय मैच 23 दिसंबर 2004 में बंग्लादेश के खिलाफ शुरू किया था। धोनी अपने पहले ही मैच में बिना खाता खोले शून्य पर रन आउट हो गए थे,और अपना पहला टेस्ट मैच एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला था। धोनी काफी लंबे समय तक टेस्ट, वनडे और टी—20 टीम के कप्तान रहे थे। हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 145 गेंदों पर नाबाद 183 रन की पारी खेली थी। इस मैच में धोनी ने टीम को जीत दिलाई थी।