बिना कोई रन बनाए बनेगा ये रिकॉर्ड-
इस कीर्तिमान को रचने के लिए धोनी को कोई रन बनाने, कैच लेने या स्टंप करने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। वे बस आज मैदान में उतरते ही इस खास कीर्तिमान को अपने नाम कर लेंगे। दरअसल यह धोनी के करियर का 500 इंटरनेशनल मैच होगा। इस मैच के लिए मैदान में उतरते ही धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिेकेट में 500 मैचों में प्रतिनिधित्व करने की खास उपलब्धि अपने नाम पर दर्ज करा लेंगे।