एक दिन आरोपित ने महिला को घर पर अकेला पाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित लगातार एक साल से उसका देहशोषण करता रहा।
महिला ने बताया कि आरोपित ने पीडि़ता के साथ पिछले माह के अंत में दुष्कर्म किया था। इन सब से परेशान होकर पीडि़ता कल शाम को थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आज पीडि़ता का मेडिकल करवाने के बाद पर्चा बयान करवाएगी।