राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू के दामों में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिलना। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नींबू महंगा हो रहा है। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 125 से 135 रुपए के बीच बोले गए।
- मुहाना थोक आलू-प्याज मंडी में आज लहसुन बिका महंगा
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू के दामों में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिलना। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नींबू महंगा हो रहा है। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 125 से 135 रुपए के बीच बोले गए। वहीं बारीक हरी मिर्ची भी महंगी बिकी। आज बारीक हरी मिर्ची के दाम 80 से 90 रुपए के बीच रहे। टमाटर भी धीरे-धीरे महंगा हो रहा है। आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 20 से 22 रुपए तो देसी टमाटर के दाम 10 से 18 रुपए के बीच रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज लहसुन महंगा बिका। आज लहसुन के दाम 30 से 100 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आलू-प्याज के दाम आज सामान्य बने रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 20 से 22 रुपए
टमाटर देसी 10 से 18 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 35 से 50 रुपए
बारीक मिर्च 80 से 90 रुपए
फूल गोभी 18 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 40 से 45 रुपए
शिमला मिर्च 35 से 40 रुपए
नींबू 125 से 135 रुपए
लोकी 13 से 15 रुपए
भिंडी 45 से 68 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 50 से 70 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 15 से 17 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए
टिंडा 12 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 15 से 16 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
------------------------------------
आलू-प्याज के दाम स्थिर
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 8 से 15 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर