जयपुर

शादी में बाधक बने पति पर चढ़ाई कार, सांस थमने तक बार-बार चढ़ाते रहे

हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी, प्रेमी समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का प्रेमी रमेश मृतक का मौसेरा भाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2023, 11:11 AM IST
love_crime.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर/गोविंदगढ़। गौरी का बास निवासी 21 वर्षीय गिरधारीलाल की हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी, प्रेमी समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का प्रेमी रमेश मृतक का मौसेरा भाई है, जिसने दोस्त सुनिल के साथ मिलकर शुक्रवार रात फोरेस्ट चौकी बावड़ी गोपीनाथ के कच्चे रास्ते में शराब पिलाने के बाद की थी।

पूछताछ में सामने आया कि गिरधारी पर उसकी सांस थमने तक बार-बार कार चढ़ाते रहे। चेहरा भी कुचल दिया। बाद में शव को रेनवाल थाना इलाके में छोटी डूंगरी से लालासर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया, ताकि लोग इसे सड़क दुर्घटना माने।

पुलिस ने बताया कि गिरधारीलाल की पत्नी कमला उर्फ पूजा का मृतक के मौसी के लड़के रमेश कुमार से प्रेम प्रसंग था। पूजा रमेश से शादी करना चाहती थी। गिरधारी को रास्ते से हटाने के लिए दोनों पड्यंत्र रचा। इसमें रमेश ने दोस्त सुनील गढ़वाल को शामिल कर लिया।

पुलिस ने गिरधारी की हत्या के मामले में गौरी का बास निवासी रमेश ढाका (21) पुत्र तेजपाल ढाका, सुनील गढ़वाल (23) पुत्र लालाराम उर्फ लालचंद व पत्नी कमला उर्फ पूजा (23) को गिरफ्तार किया है। कार भी जब्त कर ली।

Published on: