उदयपुर जिले के सराड़ा उपखण्ड के जावद गांव से 28 वर्ष पहले घर से गायब हुआ पिता जब संत बन कर बेटे से मिला तो आंखें छलक आई। जावद गांव के लाल सिंह हीरावत ने बताया कि उन का छोटा भाई तख्त सिंह 7 जुलाई 1995 को नौकरी पर जाने को कह कर घर से निकला था। 6 माह बाद तक कोई समाचार नहीं मिलने पर चिंता सताने लगी और आज दिन तक उसको ढूंढने का प्रयास किया गया परंतु कहीं पता नहीं लगा जिस दिन वह घर से गया उस समय उसका बेटा 2 माह का था वह 28 वर्ष का हो चुका है और बेटे से बड़ी दो बेटियां हैं। 24 साल साधना और भक्ति करने पर तख्त सिंह अब संत कृपालु महाराज बन गए।