जयपुर

120 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, लोगों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूटने से वापस कुएं में चली गई

गोपाल जी का रास्ता स्थित कुएं में बुधवार सुबह एक गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने निगम में शिकायत की, लेकिन पहले तो निगम संसाधन नहीं पहुंचा पाया और जब संसाधन आए तब निगम का कोई भी व्यक्ति कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Mar 09, 2023
photo_2023-03-09_11-49-05.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। गोपाल जी का रास्ता स्थित कुएं में बुधवार सुबह एक गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने निगम में शिकायत की, लेकिन पहले तो निगम संसाधन नहीं पहुंचा पाया और जब संसाधन आए तब निगम का कोई भी व्यक्ति कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ।

निगम की लापरवाही के कारण गाय की मौत हो गई। लोगों की मानें तो कुआं 120 फीट गहरा है। पहले लोगों ने गाय निकालने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट जाने से गाय वापस कुएं में चली गई। दूसरी बार जब गाय को निकाला तो गाय मर चुकी थी। बाजार में मजदूरी करने वाले देवी सिंह और गोसेवक राहुल व्यास ने कुएं में उतरकर गाय को बाहर निकाला।

वहीं, पशु प्रबंधन शाखा ने उपायुक्त नील कमल मीणा ने बताया कि सुबह 11 बजे की घटना है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई थी। जन सहयोग से गाय को बाहर निकाला गया।

फिर भी नहीं आई टीम
क्षेत्रीय पार्षद अमर सिंह गुर्जर ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद टीम आई, लेकिन कोई कुएं में जाने को कोई तैयार नहीं था। सुबह नौ बजे गाय कुएं में गिरी थी और स्थानीय लोगों के सहयोग से इसे दोपहर सवा तीन बजे बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक गाय ने दम तोड़ दिया था।

Published on:
09 Mar 2023 12:35 pm