8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षिका को ट्रोले ने रौंदा, बोरे में ले जाने पड़े शव के टुकड़े

गलतागेट थाना इलाके में दिल्ली रोड पर बुधवार को स्कूटी सवार शिक्षिका को ट्रोले ने रौंद दिया। महिला का शरीर सड़क पर कई टुकड़ों में बिखर गया। महिला के शव के टुकड़े पुलिस को बोरे में भरकर ले जाने पड़े। इस वीभत्स कर देने वाले मंजर को देख हर कोई सिहर उठा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2023, 11:50 AM IST

photo_2023-03-09_11-21-54.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। गलतागेट थाना इलाके में दिल्ली रोड पर बुधवार को स्कूटी सवार शिक्षिका को ट्रोले ने रौंद दिया। महिला का शरीर सड़क पर कई टुकड़ों में बिखर गया। महिला के शव के टुकड़े पुलिस को बोरे में भरकर ले जाने पड़े। इस वीभत्स कर देने वाले मंजर को देख हर कोई सिहर उठा। मृतका के पास मिली स्कूल की आईडी से उनकी पहचान नांगल सुसावतान, आमेर निवासी शानीम सक्सेना (44) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शानीम सक्सेना जवाहर नगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। बुधवार को वह स्कूल से घर जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। अपराह्न करीब 4 बजे दिल्ली रोड पर सूरजपोल अनाज मंडी के नजदीक पीछे से आ रहे ट्रोले ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद शानीम सड़क पर गिर गई और ट्रोला उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लोगों ने ट्रोले को रुकवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रोला जब्त कर चालक देवकरण गुर्जर को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है देसी बेर, कई बीमारियों में फायदेमंद

हादसा... टूटी सड़क तो नहीं जिम्मेदार!
पुलिस ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां सड़क टूटी हुई है। दुर्घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस का मानना है कि टूटी सड़क के कारण या तो महिला की स्कूटी का संतुलन बिगड़ा है या तेज गति होने के कारण ट्रोला अनियंत्रित हुआ। ट्रोला चालक व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस दुर्घटना के कारण का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश के साथ Rajasthan में यहां गिरे ओले, बिछी बर्फ की चादर

मासूम बच्चों के सर से उठा मां का साया
शानीम के पति पंकज माथुर पुलिस मुख्यालय में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल से निकलने से पहले शानीम ने पति से फोन पर बात की थी। उससे करीब 15 मिनट बाद ही पंकज को पुलिस ने फोन करके हादसे की सूचना दी। हादसे का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के के बेटे रिक्षित और काव्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।