जयपुर

सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास पर नोटिस चस्पा, 11 जुलाई तक खाली करने के आदेश

Hanuman Beniwal Crisis : सांसद हनुमान बेनीवाल के जयपुर स्थित सरकारी फ्लैट पर नोटिस चस्पा कर 11 जुलाई तक खाली करने को कहा गया है। इसी तरह दो पूर्व विधायकों पुखराज गर्ग, नारायण बेनीवाल को भी यही मोहलत दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2025, 5:26 PM IST
Nagaur MP Hanuman Beniwal Government Residence Pasted Notice order to vacate by 11 July
सांसद हनुमान बेनीवाल के सोशल मीडिया अकाउंट X से लिया गया है फोटो।

Hanuman Beniwal Crisis : सांसद हनुमान बेनीवाल के जयपुर स्थित सरकारी फ्लैट पर नोटिस चस्पा कर 11 जुलाई तक खाली करने को कहा गया है। इसी तरह दो पूर्व विधायकों पुखराज गर्ग, नारायण बेनीवाल को भी यही मोहलत दी गई है। दोनों पूर्व विधायकों ने जालूपुरा स्थित सरकारी आवासों को खाली नहीं किया है।

विधायकी से इस्तीफा स्वीकारा गया

विधानसभा के सामने ज्योतिनगर में विधायकों के लिए बनाए गए आवासों में से हनुमान बेनीवाल को सोलहवीं विधानसभा का सदस्य नियुक्त होने पर ए-3/70 नम्बर फ्लैट आवंटित किया गया था। सांसद बनने के बाद उनका विधायकी से इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया।

खाली नहीं किया गया तो होगी बेदखली की कार्रवाई

बेनीवाल के आवास पर चस्पा नोटिस में लिखा गया है कि बेनीवाल को 31 मई 2024 को विधानसभा ने पत्र लिखकर 15 दिन में आवास खाली करने को लिखा था। इस साल सात मार्च को फिर से नोटिस दिया गया। इसके बाद भी सरकारी फ्लैट खाली नहीं किया गया। अब सम्पदा अधिकारी ने 11 जुलाई तक सभी आवास खाली करने के नोटिस चस्पा किए हैं। यदि आवास खाली नहीं किया गया तो कलक्टर के स्तर पर बेदखली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Updated on:
9 Jul 2025, 5:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप