5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद हनुमान बेनीवाल और 2 पूर्व विधायकों को आवास खाली करने का नोटिस, नाराज सांसद बोले- फ्री में नहीं रह रहे

Rajasthan Politics : राजस्थान में सरकारी आवास खाली करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सांसद हनुमान बेनीवाल और पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल और पुखराज गर्ग को नोटिस जारी किए गए हैं। जानें नोटिस के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jul 2025, 5:40 PM IST

Hanuman Beniwal

सांसद हनुमान बेनीवाल। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Politics : सरकारी आवास खाली करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सांसद हनुमान बेनीवाल और दो पूर्व विधायकों को नोटिस जारी किए गए हैं। कलक्टर जितेन्द्र सोनी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्व विधायकों के आवास खाली कराने को लेकर पत्र मिला था। विधानसभा से भी नोटिस जारी हुए थे। इसी आधार पर सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल और पुखराज गर्ग को सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। हनुमान बेनीवाल को पूर्व में विधायक रहते आवास आवंटित किया गया था।

विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार तीनों को तीन से चार बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन आवास खाली नहीं किए। इसके बाद विधानसभा ने सरकार को पत्र लिखकर सरकारी आवास खाली करवाने के लिए कहा।

गर्ग और नारायण की रुकी पेंशन

सरकारी आवास खाली नहीं करने के चलते पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल और पुखराज गर्ग की पेंशन भी रुकी हुई है। विधानसभा को इनकी पूर्व विधायक के चलते पेंशन चालू करनी है, लेकिन आवास खाली नहीं करने से पेंशन रोकी हुई है। वहीं, हनुमान बेनीवाल सांसद बन चुके हैं और सांसद का वेतन पेंशन से ज्यादा है, इसलिए उन्हें पेंशन नहीं मिल रही।

दो आवास और एक फ्लैट करवाना है खाली

नारायण बेनीवाल और पुखराज गर्ग को जालूपुरा में सरकारी आवास आवंटित किए गए थे। वहीं, हनुमान बेनीवाल विधायक बनने पर विधानसभा के सामने बनाई गई नई मल्टीस्टोरी में फ्लैट आवंटित किया गया था। एक साल पहले बेनीवाल सांसद बन गए, लेकिन उन्होंने अभी विधायक के रूप में आवंटित फ्लैट खाली नहीं किया है।

किराया दे रहे हैं, फ्री में नहीं रह रहे - हनुमान बेनीवाल

किराया दे रहे हैं, फ्री में नहीं रह रहे। मैंने कुछ गड़बड़ तो किया नहीं, इसलिए ईडी-सीबीआइ तो आ नहीं सकती। सरकार से लड़ रहा हूं, इसलिए कल आवास को लेकर नोटिस आया।
हनुमान बेनीवाल, सांसद