आरएएस भर्ती 2018 एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। भर्ती में अभ्यर्थियों को गलत तरीके से नंबर जारी करने का मामला सामने आया है। अंग्रेजी विषय के प्रश्न संया 34 में एक महिला अभ्यर्थी ने उत्तर नहीं लिखा। उत्तर पुस्तिका जांच के दौरान अभ्यर्थी को शून्य नंबर दिए गए। इसके बाद भी आरपीएससी ने संशोधन कर महिला अभ्यर्थी को सात नंबर दे दिए। सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि इससे भर्ती के परिणाम की रैंकिंग बिगड़ने के साथ सैकड़ों अभ्यर्थियों का परिणाम प्रभावित हुआ है। उनका आरोप है कि चौथे पेपर में 200 में से 148 नंबर आए, जो अभी तक किसी के नहीं आए। प्रत्येक प्रश्न में जरूरत से अधिक नंबर दिए गए हैं। उन्होंने अभ्यर्थी को फर्जी तरीके से नंबर जारी करने का आरोप लगाया है। सांसद ने कहा है कि इस मामले की शिकायत एसओजी की जाएगी।