18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज ​भिंडी, नींबू और बारीक हरी मिर्च बिके महंगे, आलू-प्याज हो रहे सस्ते

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज ​भिंडी, नींबू और बारीक हरी मिर्च महंगे बिके। आज टमाटर के दामों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम आज सामान्य बने रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 18, 2026

- मुहाना मंडी में आज टमाटर के दामों में भी हल्का इजाफा

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज ​भिंडी, नींबू और बारीक हरी मिर्च महंगे बिके। आज टमाटर के दामों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम आज सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दाम में गिरावट रही। आज थोक मंडी में आलू 5 से 8 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम भी आज 7 से 14 रुपए के बीच बोले गए। लहसुन के दाम आज 20 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 15 से 16 रुपए

टमाटर देसी 10 से 16 रुपए

मटर 20 से 22 रुपए

मिर्ची 20 से 38 रुपए

बारीक मिर्च 70 से 85 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 36 से 40 रुपए

शिमला मिर्च 28 से 30 रुपए

नींबू 110 से 120 रुपए

लोकी 13 से 15 रुपए

भिंडी 50 से 63 रुपए

अदरक 53 से 54 रुपए

ग्वार फली 50 से 70 रुपए

बैंगन 15 से 20 रुपए

कद्दू 13 से 15 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए

टिंडा 15 से 30 रुपए

गाजर 10 से 12 रुपए

मूली 18 से 20 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

--------------------------

प्याज के दामों में गिरावट

आलू 5 से 8 रुपए

प्याज 7 से 14 रुपए

लहसुन 20 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर