5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएपी विधायक जय कृष्ण पटेल पर अपडेट, राजस्थान विधानसभा ने मांगा पुलिस से रिकॉर्ड, अगस्त तक हर हाल में देने का निर्देश

BAP MLA Update : राजस्थान विधानसभा में सवाल पूछने के बदले रिश्वत मामले में गिरफ्तार बीएपी विधायक जय कृष्ण पटेल से संबंधित पुलिस रिकॉर्ड विधानसभा ने मांग लिया है। जानें बीएपी विधायक जय कृष्ण पटेल पर नए अपडेट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Jun 2025, 7:39 AM IST

BAP MLA Jai Krishna Patel Update Rajasthan Assembly asked for records from police directed to provide them by August at any cost

बीएपी विधायक जय कृष्ण पटेल। फाइल फोटो पत्रिका

BAP MLA Update : राजस्थान विधानसभा में सवाल पूछने के बदले रिश्वत मामले में गिरफ्तार बीएपी विधायक जय कृष्ण पटेल से संबंधित पुलिस रिकॉर्ड विधानसभा ने मांग लिया है। यह रिकॉर्ड अगस्त अन्त तक हर हाल में देने के पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद विधानसभा की सदाचार समिति प्रकरण की समीक्षा करेगी और जय कृष्ण पटेल पर लगे आरोपों को समिति ने विधानसभा की गरिमा के अनुकूल नहीं माना तो कार्रवाई भी की जा सकती है।

जुलाई में फिर से होगी बैठक

राजस्थान विधानसभा सदाचार समिति के अध्यक्ष विधायक कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में जय कृष्ण पटेल के मामले को लेकर मई और जून में दो बैठकें हो चुकी है। पहली बैठक में ही गृह विभाग के माध्यम से पुलिस को यह साफ कर दिया था कि वे तीन माह के अंदर ही सारा रिकॉर्ड दे दे। जुलाई में फिर से गृह विभाग से जुडे़ मामलों के परीक्षण को लेकर बैठक होगी।

रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को देगी सदाचार समिति

सदाचार समिति जय कृष्ण पटेल मामले पर रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को देगी। इसके बाद रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सदन में पेश इस रिपोर्ट पर सभी सदस्यों से उनकी राय पूछी जाएगी। इसके बाद आसन की ओर से पटेल के मामले में कोई फैसला होगा।

निलम्बन से लेकर बर्खास्तगी तक के प्रावधान

पूर्व संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का कहना है कि यदि सदाचार समिति मामले को विधानसभा की गरिमा के अनुकूल नहीं मानती तो जय कृष्ण पटेल की सदस्यता भी समाप्त हो सकती है अथवा विधानसभा से निलम्बित भी किया जा सकता है। लोकसभा में इसी तरह के प्रकरण में एक सांसद की शेष सत्र के लिए सदस्यता समाप्त की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :कंवरलाल मीना मामला : राजस्थान के राज्यपाल लेंगे कैबिनेट की सिफारिश पर निर्णय

यह भी पढ़ें :राजस्थान में 1 जुलाई से पहले महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होगी शिक्षकों की तैनाती, आदेश जारी

यह भी पढ़ें :जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, झालवाड़ चौकी प्रभारी ASP जगराम मीणा को पकड़ा, 9.35 लाख रुपए बरामद