जयपुर

विदेशों के भी मिलेंगे एग्जाम सेंटर, फॉर्म भरते वक्त मिलेगा दुबई, अबूधाबी, सिंगापुर, और बैंकॉक जैसे ऑप्शन

NEET UG Exam विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने हाल ही में इन केंद्रों को जोड़ा है और इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2024, 10:13 AM IST
govt_exam.jpg

National Testing Agency: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार रात विदेशी परीक्षा केन्द्र की जानकारी दी है। साथ ही, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने भारतीय परीक्षा केंद्र पहले चयनित कर दिए हैं और वह विदेश में परीक्षा देने चाहते हैं, उनको भी ऑप्शन दिया गया है कि ऑनलाइन आवेदन में होने वाली त्रुटि को दुरुस्त करने के लिए खोली जाने वाली करेक्शन विंडो के समय अपने परीक्षा शहर को बदल सकते हैं।

भारत के बाहर 12 देशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से अधिकांश भारत के पड़ोसी और खाड़ी देशों में हैं। हर बार रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ ही इनकी घोषणा कर दी जाती थी, लेकिन इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऐसा नहीं किया था। इसलिए बाद में अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में कुवैत, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, थाईलैंड, श्रीलंका, कतर, नेपाल, मलेशिया, नाइजीरिया, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब और सिंगापुर देश में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक तीन यूनाइटेड अरब अमीरात में दुबई, अबूधाबी और शारजाह में बनाया गया है। इसके अलावा कुवैत सिटी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद और सिंगापुर में केंद्र है।

यह भी पढ़ें : Video: रेड लाइट में रुके सीएम भजनलाल... काफिला देख लोग बोले: ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा


Updated on:
22 Feb 2024, 10:13 AM IST
Published on: