वीवीआइपी के बढ़ते मूवमेंट को लेकर लिया निर्णय
राजधानी जयपुर में कई बार ट्रेफिक जाम होने से गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही थी। हालांकि कुछ मौकों पर मुख्यमंत्री के काफिले ने एंबुलेंस को रास्ता भी दिया था। लेकिन जयपुर में पिछले कई दिनों से वीवीआइपी विजिट बढ़ गई थी, जिसके कारण जेएलएन मार्ग और टोंक रोड सहित अन्य मार्गों पर जाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। मुख्यमंत्री खुद भी अभी जेएलएन मार्ग स्थित ओटीएस में रह रहे हैं। उनका जितनी बार भी आना जाना होता है, उतनी ही बार जेएलएन मार्ग पर ट्रेफिक रोका जाता है। बार-बार लगने वाले जाम के चलते ही मुख्यमंत्री ने यह निर्णय किया है।