जयपुर

NEET UG 2026: परीक्षा सिटी की जानकारी जारी, राजस्थान के लाखों अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा, ऐसे करें चेक

NEET Exam City Slip: जयपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारियों में जुटे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। जारी नोटिस के अनुसार, NEET (UG) 2026 परीक्षा 3 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 2 […]

2 min read
Apr 13, 2026
NEET 2026 Exam Guidelines(Image-Freepik)

NEET Exam City Slip: जयपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारियों में जुटे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। जारी नोटिस के अनुसार, NEET (UG) 2026 परीक्षा 3 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश-विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

NTA ने स्पष्ट किया है कि यह एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा केंद्र के शहर की अग्रिम जानकारी देने के लिए है, इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Weather Update 12 April: राजस्थान में अगले सप्ताह गर्मी के दिखने लगेंगे तेवर, तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी

एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से NTA और NEET की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें, ताकि किसी भी नई अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके। यदि किसी अभ्यर्थी को स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकता है।

इस बार परीक्षा देश के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। एग्जाम सिटी की जानकारी जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र के अनुसार यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

Agriculture Supervisor Exam: कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026: 13 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड, 18 अप्रैल को परीक्षा

जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2026 से अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जो निर्धारित समय पर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां देखें सभी नियम

ये भी पढ़ें

Asha Bhosle: “अगर मैं जवान होती तो सेना में चली जाती…” जोधपुर में छलका था आशा भोंसले का दर्द
Updated on:
13 Apr 2026 10:20 am
Published on:
13 Apr 2026 10:19 am
Also Read
View All