जयपुर

नेपाल संकट : CM भजनलाल ने काठमांडू में भारतीय दूतावास को लगाया फोन, हेल्पलाइन नंबर जारी

Nepal crisis: मुख्यमंत्री के निर्देश पर नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में विशेष सेल स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
less than 1 minute read
Sep 10, 2025
CM Bhajan Lal
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो

नेपाल के काठमांडू में बयाना विधायक डॉ.ऋतु बनावत सहित उदयपुर ग्रामीण, निवाई सहित कई विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक फंसे हुए हैं। बुधवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये यह जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकार से आग्रह है कि उन्हें सकुशल वापस लाया जाए। इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में बात कर मौजूदा हालात की जानकारी ली

हिंसा हृदय विदारक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नेपाल में हुई हिंसा को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि वहां उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार वहां रह रहे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर मौजूदा हालात की जानकारी ली।

विशेष सेल स्थापित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में विशेष सेल स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नेपाल में रह रहे सभी प्रवासी राजस्थानियों से अपील की कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के सतत संपर्क में बने रहें और भारत सरकार की ओर से जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन अवश्य करें।

यह वीडियो भी देखें

हेल्पलाइन नम्बर

नेपाल में रह रहे भारतीय मदद के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून-व्यवस्था कार्यालय में स्थापित विशेष सेल में 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर 0141-2740832 तथा 0141-2741807 पर सम्पर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 9784942702 पर भी मदद के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।

Updated on:
10 Sept 2025 08:54 pm
Published on:
10 Sept 2025 08:54 pm
Also Read
View All
Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Rajasthan : प्रदेश को 144 बसों का मिला तोहफा, सीएम भजनलाल बोले- पहली बार राजस्थान रोडवेज प्रॉफिट में आई