जयपुर

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट, 2,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने वापस लिए अपने आवेदन

Patwari Exam Date: पटवारी भर्ती परीक्षा में रिकॉर्ड आवेदन: 6.78 लाख युवा मैदान में, 3,705 पदों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा, राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को, 2 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने वापस लिए आवेदन।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2025, 10:25 AM IST
Patwari Exam Date
Students

Rajasthan Patwari Exam 2025: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 6,78,639 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले यह संख्या 6,43,639 थी, लेकिन हाल ही में आवेदन प्रक्रिया के रीओपन होने के बाद 35,000 नए आवेदन और जुड़ गए हैं। वहीं, बोर्ड ने हाल ही में उन अभ्यर्थियों को आवेदन वापसी का विकल्प भी दिया था, जो परीक्षा नहीं देना चाहते या पात्र नहीं हैं। इस पहल के बाद अब तक 2,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन वापस ले लिए हैं।

इस परीक्षा का आयोजन आगामी 17 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। यह परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,705 पटवारी पदों पर नियुक्ति होनी है। ऐसे में हर एक पद के लिए औसतन 183 अभ्यर्थी मैदान में होंगे, जिससे परीक्षा की गंभीरता और प्रतिस्पर्धा का स्तर स्वत: ही स्पष्ट हो जाता है।

Updated on:
14 Jul 2025, 10:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता