जयपुर

मध्यप्रदेश से राजस्थान हनीमून पर आए दूल्हे को चकमा देकर फरार हुई दुल्हन

शादी के बाद मध्यप्रदेश से एक जोड़ा गुलाबीनगरी घूमने के लिए आया। इस बीच दुल्हन होटल से मौका पाकर भाग निकली। इस संबंध में दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2023, 10:34 AM IST
photo1691469466.jpeg

जयपुर. शादी के बाद मध्यप्रदेश से एक जोड़ा गुलाबीनगरी घूमने के लिए आया। इस बीच दुल्हन होटल से मौका पाकर भाग निकली। इस संबंध में दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

भोपाल निवासी नयन ने बताया कि उसकी शादी भीलवाड़ा निवासी रितिका से हुई थी। पांच अगस्त को हनीमून मनाने और घूमने के लिए जयपुर आए थे। यहां उन्होंने झोटवाड़ा स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया। खाटूश्यामजी जाने के लिए वह टैक्सी वाले से बात करने के लिए होटल से बाहर आ गए। पीछे से रितिका मोबाइल पर बात करते हुए वहां से निकल गई।
यह भी पढ़ें : पत्नी को फिल्म दिखाने 100 किलोमीटर दूर लाया पति, इंटरवेल में पत्नी ने पति को पॉपकॉर्न लाने भेज दिया, खुद प्रेमी संग भाग गई


जुलाई में भी आया था ऐसा केस
जुलाई में भी सीकर से जयपुर घूमने दंपति के साथ भी ऐसा ही हुआ था। दरअसल पति-पत्नी मॉल में घूमकर मूवी देखने गए थे। मूवी के इंटरवेल में पति खाने-पिने का सामान लेने गया, वापस लौटा तो तब तक पत्नी गायब हो चुकी थी।

Published on: