जयपुर

राजस्थान में फिर एक्शन में एनआईए, पीएफआई संगठन से जुड़े ठिकानों पर छापे

राजस्थान में एक बार फिर एनआईए एक्शन में है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सवेरे एनआईए की टीम ने छापे मारी की है।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2023, 2:54 PM IST
राजस्थान में फिर से एक्शन में एनआईए, पीएफआई संगठन के मामले में प्रदेश के कई जिलों में छापे
राजस्थान में फिर से एक्शन में एनआईए, पीएफआई संगठन के मामले में प्रदेश के कई जिलों में छापे

राजस्थान में एक बार फिर एनआईए एक्शन में है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सवेरे एनआईए की टीम ने छापे मारी की है। कुछ लोगों को हिरासत में लेने की खबर है। बताया जा रहा है कि जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा सहित अन्य जगह पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। एनआईए की टीम ने राजस्थान के कोटा में तीन पादाधिकारी, बूंदी, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा में एक एक पदाधिकारी के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। पिछले दिनों एनआईए ने छापेमारी के दौरान संगठन से ताल्लुक रखने वाले कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को दबोचा था।

शांति भंग और सांप्रदायिक फैलाने का आरोप

हाल ही में गिरफ्तार किए शख्स की पहचान मोहम्मद सोहेल के रूप में की गई। एनआईए ने आरोपी सोहेल को शांति भंग करने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने की साजिश के आरोप में अरेस्ट किया था। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में ही दो आरोपियों सादिक सर्राफ और आरोपी मोहम्मद आसिफ को भी गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ 19 सितंबर 2022 को एनआईए मुख्यालय नई दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था।

मालूम हो कि पिछले महीने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानि पीएफआई द्वारा विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा देने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के मामलों में एनआईए लगातार एक्शन मोड में है। एनआईए ने पिछले महीने राजस्थान में 9 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। तब राजस्थान के जयपुर और कोटा में चार-चार जगहों पर और सवाई माधोपुर जिले में एक जगह छापा मारा गया था। जहां मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चाकू और नफरत फैलाने वाला कुछ साहित्य मिला था, जिन्हें जब्त किया गया था।

Published on: