26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भयानक अग्निकांड, कई लोग जिंदा जल गए, मकानों – दुकानों में भारी नुकसान, पांच किलोमीटर दूरी तक सुने धमाके

इसी कारण करीब छह से सात दुकानों को भारी नुकसान हुआ है और साथ ही करीब दस से ज्यादा घरों में भी भंयकर नुकसान हुआ हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 17 Feb 2023, 8:53 AM IST

accident_in_ajmer.jpg

जयपुर
राजस्थान के अजमेर में स्थित ब्यावर क्षेत्र में बीती रात हाइवे पर हुए अग्निकांड से कई लोग जिंदा जल गए। उनमें से तीन की मौत हो गई है और तीन से चार को झुलसी हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस से भरे हुए टैंकर और ट्रेलर में हुई इस भिडत के बाद इतना तगड़ा धमाका हुआ कि करीब पांच किलोमीटर दूरी तक सुनाई दिया। आसमान सफेद और काले धुएं से अट गया। आग में फंसे लोग बचाने के लिए पुकारते रहे और पुकारते पुकारते ही मौत के मुंह में समा गए।

यह हादसा जिस जगह पर हुआ वह आबादी वाला इलाका था। इसी कारण करीब छह से सात दुकानों को भारी नुकसान हुआ है और साथ ही करीब दस से ज्यादा घरों में भी भंयकर नुकसान हुआ हैं। बताया जा रहा है कि घरों के अंदर रखा सामान यहां तक की दुपहिया वाहन तब जल गए। इस हादसे के दौरान हाइवे से गुजर रहे दो ट्रक और कई दुपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए, उनके चालक वाहन छोड़कर भाग छूटे।

दरअसल बीती रात करीब एक बजे अजमेर के नेशनल हाईवे - 8 पर रानी बाग रिसोर्ट के पास गैस टैंकर और ट्रेलर में जबर्दस्त भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि 500 मीटर का क्षेत्र आग का गोला बन गया। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। जिस जगह हादसा हुआ वहां नजदीक ही मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित रिहायशी इलाका है। इसी कारण आग ने 10 से अधिक मकानों को भी चपेट में ले लिया। मरने वालों में टैंकर और ट्रेलर के दो चालक और एक परिचालक बताया जा रहा हैं पुलिस ने मार्बल से भरा हुआ ट्रेलर नजदीक से गुजर रहे गैस टैंकर से टकराया था। उसके बाद गैस टैंकर में आग लग गई। आग ने ट्रेलर को भी चपेट में ले लिया। तीन लोगों की जलने से मौत के अलावा चार लोग झुलसी हालात में बताए गए हैं। चारों को अजमेर मं ही अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं ।


देर रात करीब एक बजे एसपी चूनाराम जाट पहुंचे और उनके साथ अधिकारी और कई थानों की पुलिस थी। काॅलोनी में रहने वलो कई घरों को खाली कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घरों और दुकानों में इतनी दरारें आ गई हैं कि उनके गिरने का खतरा हैं। मकानों मंें रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों में रखा सामान तक नीचे गिर गया। लोगों को लगा जैसे तो बहुत बड़ा कोई उल्कापिंड धरती से टकराया हो। करीब चार से पांच किलोमीटर की दूरी तक आवाजें सुनाई दी है।