जयपुर

New BJP National President : नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान के सीएम भजनलाल ने दी बधाई व शुभकामनाएं

New BJP National President : खुशखबर। भाजपा को मंगलवार 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर बिहार के युवा नेता नितिन नबीन के नाम की घोषणा की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस जानकारी के बाद नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

2 min read
Nitin Naveen Nitin Nabin become new BJP national president Rajasthan Chief Minister Bhajanlal extended his congratulations and best wishes.
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीएम मोदी। फोटो पत्रिका

New BJP National President : खुशखबर। भाजपा को मंगलवार 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर बिहार के युवा नेता नितिन नबीन के नाम की घोषणा की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस जानकारी के बाद नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। 26 साल की उम्र में पहली बार विधायकी का चुनाव जीतने के बाद नितिन नबीन महज 45 साल की उम्र में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। नितिन नबीन औपचारिक रूप से मौजूदा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की जगह लेंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा दी बधाई

इस अवसर पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर माननीय @NitinNabin को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

आपके सफल कार्यकाल की अशेष मंगलकामनाएं

सीएम भजनलाल ने आगे लिखा ​कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में संगठन 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को और अधिक सशक्त व चरितार्थ करेगा। आपके कुशल संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊँचाई और अभूतपूर्व गति प्राप्त होगी। आपके सफल कार्यकाल की अशेष मंगलकामनाएं!

राजस्थान से 20 नेता बने प्रस्तावक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राजस्थान की ओर से भी नामांकन पत्र दाखिल किया गया। प्रदेश से 20 नेता प्रस्तावक बने। राजस्थान की ओर से नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए उनका नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल आदि शामिल रहे।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
20 Jan 2026 02:55 pm
Published on:
20 Jan 2026 02:53 pm