
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर ही किसानों के हित के लिए राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। राजस्थान के 74 लाख किसानों को अभी तक चार किस्तें मिल चुकी हैं। अब राजस्थान के किसान बेसब्री से 5वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा ने किसानों की मदद के लिए सीएम किसान सम्मान निधि योजना 30 जून 2024 से लागू की थी। इसके तहत 1-1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। यानि की सालभर में तीन हजार रुपए किसानों के बैंक खाते में आते हैं। पर नई खुशखबर यह है कि आने वाली किस्त में रकम को बढ़ाकर 2000-2000 देने की तैयारी चल रही है। इस हिसाब से तब किसानों को साल भर में 6000 रुपए मिलने लगेंगे।
इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सालभर में 6000 रुपए मिलते हैं। अगर नए अपडेट को मिला लें तो पीएम और सीएम योजना से कुल 12,000 रुपए मिलने लगेंगे। सीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि अगर नहीं बढ़ी तो राजस्थान के किसानों को हर साल 9000 रुपए तो मिलेंगे ही।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त दिसंबर, 2025 में मिलने वाली थी। पर किसी वजह से यह टाल गया। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि नए साल 2026 की जनवरी या फिर फरवरी के पहले सप्ताह में किसानों को राजस्थान सरकार की तरफ से किसानों को यह तोहफा मिल सकता है। पर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 30 जून 2024 से शुरू की गई है। इसकी घोषणा बजट 2024-25 में की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को डीबीटी के जरिए 1355.14 करोड़ रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जा चुकी है। चौथी किस्त 18 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। जिसमें राजस्थान के 74 लाख किसानों को प्रति किसान 1000 रुपए ट्रांसफर किया गया था।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
20 Jan 2026 02:23 pm
Published on:
20 Jan 2026 02:20 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
