जयपुर

Flight Ticket Hike: नए साल का जश्न पड़ सकता है फीका, अभी से टिकट ढाई गुना तक महंगे; यहां देखें किराए की लिस्ट

घूमने जाने वाले ज्यादातर लोग कई महीने पहले ही हवाई यात्रा की टिकट बुकिंग करवा लेते हैं, लेकिन इस बार नए साल के जश्न पर उन्हें निराशा झेलनी पड़ेगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 10:21 AM IST
flight price hike

Flight Ticket Price Hike: जयपुर। यदि आप क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने जयपुर से दूसरे शहर में जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज ही यात्रा की टिकट बुकिंग करवा लीजिए। हवाई किराया अभी से आसमान छूने लगा है। स्थिति यह है कि जयपुर से गोवा, श्रीनगर, कोलकाता, मुंबई, भोपाल, अमृतसर समेत कई शहरों का किराया ढाई गुना तक बढ़ गया है।

दरअसल, घूमने जाने वाले ज्यादातर लोग कई महीने पहले ही हवाई यात्रा की टिकट बुकिंग करवा लेते हैं, लेकिन इस बार नए साल के जश्न पर उन्हें निराशा ही झेलनी पड़ेगी। क्योंकि एयरलाइन कंपनियों ने अभी से किराए में इजाफा कर दिया। बुकिंग करने पर यात्रियों से सामान्य की तुलना में ढाई गुना तक अधिक किराया वसूला जा रहा है।

यह हाल देखते हुए साफ है कि इस बार गत वर्षों के मुकाबले नए साल का जश्न ज्यादा महंगा होगा। यहां तक कि जयपुर से दिल्ली का एक तरफा किराया भी दो हजार से बढ़कर 4300 रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि हैदराबाद, देहरादून सहित कुछ शहरों के किराए में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है।

(एक एयरलाइन के प्रतिनिधि के अनुसार हवाई किराया 25 से 31 दिसम्बर तक का बिना टैक्स या अतिरिक्त शुल्क के)

अभी राहत... कुछ ही ट्रेनों में वेटिंग

जयपुर से गोवा, मुंबई, लखनऊ, जम्मू, अहमदाबाद समेत कई शहरों में जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी क्लास की सीटें खाली हैं। कुछ ही ट्रेनों में वेटिंग नजर आ रही है। हालांकि दिवाली के बाद इन ट्रेनों में तत्काल कोटे में भी कंफर्म सीट मिलना मुश्किल होगा। यात्री अभी से टिकट बुकिंग कर राहत पा सकेंगे।

Updated on:
19 Sep 2024, 10:21 AM IST
Published on: