जयपुर

अब चार दिन बंद नहीं होंगे बैंक, यूनियनों ने 30-31 जनवरी की हड़ताल टाली

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद 30 से 31 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2023, 4:08 PM IST
अब चार दिन बंद नहीं  होंगे बैंक, बैंक यूनियनों ने 30-31 जनवरी की हड़ताल टाली
अब चार दिन बंद नहीं होंगे बैंक, बैंक यूनियनों ने 30-31 जनवरी की हड़ताल टाली

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद 30 से 31 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी है। आपको बता दें कि 26 जनवरी के अवकाश के बाद 28 जनवरी को चौथा शनिवार है। इसलिए इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 जनवरी को रविवार है। इसलिए इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को बैंक स्टाफ हड़ताल होने के कारण सेवाएं प्रभावित होने का डर था। बैंक कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महासचिव सी. एच. वेंकटचलम के अनुसार भारतीय बैंक संघ 31 जनवरी को यूनियनों के साथ बैठक करने पर सहमत हो गया है। तीन सामान्य मुद्दों पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी। अन्य मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों और श्रमिक संघों के साथ अलग से चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि कई बैंक यूनियनों समूह यूएफबीयू ने पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया था।

ये थी मांगे

पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का अपडेशन, बचे हुए मुद्दे, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को खत्म करने, वेतन संशोधन के मांगों के चार्टर पर बातचीत की तत्काल शुरुआत और सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती को लेकर है।

31 जनवरी को होगी बैठक

वेंकटचलम के अनुसार, भारतीय बैंक संघ 31 जनवरी को यूनियनों के साथ बैठक करने के लिए सहमत हो गया। सुलह बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सामान्य मुद्दों पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी।

Published on: