
प्रदेश में जैसे—जैसे सर्दी का जोर बढ़ता जा रहा है, वैसे—वैसे हरी सब्जियों का पारा घटता जा रहा है। पिछले पन्द्रह से बीस दिनों में सब्जियों के दामों में पांच से दस रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। हालाकि इससे आम उपभोक्ता को अभी भी बड़ी राहत नहीं मिली है, क्योंकि वर्तमान में सब्जियों के काफी ऊंचे थे। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के साथ दाम और नीचे आएंगे। एक माह पहले 30 रुपए प्रति किलो तक बिकने वाले आलू की कीमतों में अब कमी आई है तथा वर्तमान में आलू 20 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से उपलब्ध है। आलू के साथ टमाटर, प्याज जैसी हर घर की रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आई है। इसके अलावा मटर, गोभी, घीया, शिमला मिर्च, गाजर सहित अन्य सब्जियों ने भी अपने तेवर कुछ कम हुए है। एक माह पूर्व इनकी कीमतों में इतनी वृद्धि हो गई थी, कि आम ही नहीं बल्कि प्रत्येक वर्ग के लिए समस्या खड़ी हो गई थी।
मौसम परिवर्तन के साथ ही सब्जियों का उत्पादन बढ़ा
जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि मौसम में परिवर्तन होने के साथ सब्जियों का उत्पादन बढ़ गया है। उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने के कारण ही इनकी कीमतों में कमी आनी शुरू हुई है। हरी सब्जियों में पिछले एक साल में जिस तरह से बढ़ोत्तरी बनी हुई थी, उससे उपभोक्ताओं के लिए काफी संकट था। उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों और दुकानदारों के लिए भी परेशानी बनी हुई थी। खुदरा दुकानदारों के लिए परेशानी अधिक थी। हालाकि सब्जियों का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन लोगों ने हरी और पत्तेदार सब्जियों से किनारा करते हुए चने, बेसन व अन्य वस्तुओं का उपयोग करना शुरू कर दिया था।
जयपुर में सब्जियों के खुदरा भाव प्रति किलो
आलू 18 से 20
प्याज 20 से 25
शिमला मिर्च 45 से 50
अदरक 75 से 80
पत्ता गोभी 10 से 15
लौकी 35 से 40
हरी मिर्च 40 से 45
बैगन 28 से 30
लहसून 70 से 80
फूल गोभी 20 से 25
भिंडी 90 से 100
हरा धनिया 50 से 60
टमाटर 15 से 20
मटर 35 से 40
नीबू 70 से 80
Published on:
24 Jan 2023, 10:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.