जयपुर

JDA Housing Scheme: जेडीए की 3 आवासीय योजनाओं के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, ऐसे करें घर बैठे अप्लाई

JDA Housing Scheme: राजधानी जयपुर में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका है। जेडीए की तीन आवासीय योजनाओं के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
2 min read
May 13, 2025
jda

जयपुर। राजधानी जयपुर में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका है। जेडीए की तीन आवासीय योजनाओं के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून है। जेडीए की गंगा, यमुना और सरस्वती आवासीय योजना में कुल 765 भूखंड शामिल हैं। आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

बता दें कि नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को जेडीए की तीन नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की थी। इसके अलावा राजस्थान आवासन मंडल की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया था। जयपुर के अलावा बारां, बूंदी और धौलपुर में भी आवासीय योजनाओं के लिए पंजीयन शुरू किया गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

JDA की आधिकारिक वेबसाइट jda.rajasthan.gov.in पर जाएं।
“Residential Schemes” सेक्शन में Apply for Ganga, Apply for Yamuna या Apply for Saraswati पर क्लिक करें।
नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
अंत में ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

चाहिए ये जरूरी दस्तावेज़

आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र (आईटीआर या फॉर्म 16 सहित), मूल निवास प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो

योजनाओं की स्थिति

-गंगा विहार: जयपुर-आगरा हाईवे से 2.5 किमी दूर, कृषि अनाज मंडी, बस्सी के पीछे और बस्सी रेलवे स्टेशन के पास। योजना में 30 मीटर चौड़ी सडक़ पहुंच मार्ग के रूप में मिलेगी।

-यमुना विहार: चाकसू तहसील के काठावाला में यह योजना है। टोंक रोड के पास है। जयपुर एयरपोर्ट से 39 किमी दूर है।

सरस्वती विहार: दौलतपुरा के ग्राम बैनाड़मय में यह योजना है। बैनाड़ रेलवे स्टेशन से 3.4 किमी दूर और दौलतपुरा अंडरपास के पास और सीकर रोड से 6.1 किमी दूरी पर है।

Updated on:
13 May 2025 07:51 am
Published on:
13 May 2025 07:51 am
Also Read
View All
जयपुर में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर, CM भजनलाल ने गुप्त वृंदावन धाम में किया राधा-कृष्ण शिला पूजन, बोले- गौरव की बात

Ashok Gehlot : ‘पीएम मोदी ने कहा था ऐसा नहीं होगा’, अशोक गहलोत बोले- आपूर्ति रोक कर योजनाएं खत्म कर रही BJP सरकार

अब BJP-कांग्रेस छोड़ RLP में शामिल हुए कई नेता-कार्यकर्ता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले शेखावाटी में गरमाई सियासत

भजनलाल सरकार से ‘हिसाब मांगने’ उतरी कांग्रेस- पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, वाटर कैनन से तितर-बितर हुई भीड़   

Jaipur: स्कूल बस हादसे में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने 4 बसें रुकवाईं; क्षमता से ज्यादा बच्चे मिले तो भड़के​