
Bandikui-Jaipur Expressway: दौसा। यदि सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों को बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे की सौगात मिल सकेगी। इसके लिए करीब 67 किलोमीटर लम्बे हाईवे का कार्य अंतिम चरण में है। कोलवा के समीप आरओबी का कार्य पूरा होने पर यातायात शुरू हो सकेगा। अगले माह तक यातायात संचालन शुरू होने की संभावना है। इससे जयपुर, दिल्ली समेत अन्य जगहों का सफर सुगम होगा। वहीं, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर यातायात दबाव कम हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार 1368 करोड़ रुपए की लागत से 66.91 किलोमीटर लम्बा बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा हैं। इसका करीब 32.7 किलोमीटर दौसा एवं 34.1 किलोमीटर हिस्सा जयपुर जिले में है। गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जयपुर को जोड़ने के लिए बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य नवंबर 2022 में शुरू हुआ।
इस एक्सप्रेस वे से जयपुर, दिल्ली एवं मुंबई की सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी। इससे आवागमन सुगम होने के साथ ही समय की बचत भी हो सकेगी। एनएचएआई के सूत्रों की माने तो इस एक्सप्रेस वे का करीब 97 फीसदी कार्य हो गया हैं। सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दौसा जिले में भेड़ोली इन्टरचेंज से वाहन चालकों को चढ़ने से रोकने के लिए अवरोधक लगाने के साथ ही गार्ड भी तैनात दिखाई दिए।
एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग पर एक आरओबी, दो बड़े ब्रिज, 13 छोटे ब्रिज बनाए है। वहीं दो फ्लाईओवर हैं। इसमें भेड़ोली, खुरीखुर्द, सुंदरपुरा गांव के पास, हीरावाला/मुकुन्दपुरा के समीप, बगराना/कानोता आदि जगहों पर इंटरचेंज बनाए गए हैं। बांदीकुई क्षेत्र में छठा इंटरचेंज बनाने के संबंध में डीपीआर बनाकर दिल्ली मुख्यालय को भेज रखी है।
दौसा जिले के कोलवा स्टेशन के पास इस एक्सप्रेस वे का एकमात्र रेलवे आरओबी धनुषाकार में बनाया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि आरओबी पर एक तरफ कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते रेलवे की ओर से भी इस जगह पर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा जा रहा है।
Updated on:
10 May 2025, 7:39 PM IST
Published on:
10 May 2025, 2:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.