
Last Date For LPG E-KYC: राजस्थान में तीनों कंपनियों (इंडेन, HP और भारत) के 1.85 करोड़ गैस उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक गैस कनेक्शन की केवाईसी करानी है। केवाईसी के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे हैं, लेकिन एजेंसियों पर सुरक्षा पाइप और अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाए जाने से उपभोक्ताओं के कदम ठिठक गए हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी के नाम पर उन्हें अनावश्यक सामान खरीदने के लिए कहा जा रहा है। इससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने के साथ विवाद की स्थिति बन रही है।
राजस्थान में तीनों कंपनियों के 34.34 लाख उपभोक्ताओं की केवाईसी अभी पेंडिंग है। रोजाना करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की केवाईसी हो रही है। ऐसे में 17 अगस्त से केवाईसी नहीं कराने वाले करीब 33 लाख उपभोक्ताओं को सिलेंडर घरेलू के बजाय व्यावसायिक दरों पर खरीदना होगा। इससे इन उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और घरेलू सिलेंडर की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
जयपुर शहर में दो लाख से ज्यादा गैस उपभोक्ताओं की केवाईसी पेंडिंग है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने दो साल पहले गैस कंपनियों को सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद मंत्रालय की ओर से गैस कंपनियों को केवाईसी पूरी करने के लिए निर्देश जारी किए गए, लेकिन कंपनियों ने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। अब मंत्रालय ने केवाईसी की डेडलाइन 16 अगस्त तय की है तो कंपनियों में केवाईसी पूरी करने की आपाधापी मची हुई है। डेडलाइन नजदीक आने के कारण गैस एजेंसियों पर भी काम का दबाव बढ़ गया है।
इंडेन - में 15 लाख उपभोक्ताओं के पेंडेंसी।
HP - में 10 लाख उपभोक्ताओं के पेंडेंसी।
भारत - में 8 लाख उपभोक्ताओं के पेंडेंसी।
केवाईसी नहीं कराने वालों को 17 अगस्त से व्यावसायिक दरों पर ही सिलेंडर मिलेगा। उपभोक्ता कंपनी के ऐप, डिलीवरी मैन और एजेंसी पर जाकर गैस कनेक्शन की केवाईसी करा सकते हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करें और समय रहते अपनी केवाईसी पूरी करा लें। इससे बाद में सिलेंडर लेने में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।
मनोज गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक, गैस कंपनियां