जयपुर

शिक्षित युवा ही बदल सकते हैं राजनीति

पत्रिका महाभियान के तहत हुआ टॉक शो
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 2:59 PM IST
Jaipur News

जयपुर . राजस्थान पत्रिका के अक्षय तीज पर आयोजित 'चेंज मेकर्स' राजनीति में बदलवाव के नायक अभियान में लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। सीनियर सिटीजन ने एक स्वर में कहा कि अब बदलाव का महानायक यूथ को ही बनाना होगा। साथ ही राजनीति के शुद्धिकरण के लिए स्वच्छ छवि वाले और वाले मजबूत देशहित में काम करने लोगों को इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाने होंगे।

अभियान के तहत बुद्धिजीवी, राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि जब तक शिक्षित युवा, ईमानदार व्यक्ति राजनीति में आगे नहीं आएंगे तब तक राजनीति की दशा-दिशा नहीं बदल सकती है। अपराधी छवि के व्यक्ति येन-केन -प्रकरेण टिकट पा जाते हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोंगों ने संकल्प ले लिया है कि जातिवाद, धनबल या अन्य किसी प्रलोभन के जरिए अयोग्य व्यक्ति के नेतृत्व को वो नहीं स्वीकारेंगे। इसलिए वो पत्रिका की इस पहले में साथ हैं। इसके साथ ही वो अपने आसपास के लोगों को भी जागरुक कर राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि 60 से 80 साल के प्रौढ़ देश के निर्णायक नहीं हो सकते है। देश की आबादी का जब बड़ा हिस्सा यूथ है तो राजनीति में बदलाव के नायक भी यूथ ही बने। लोगों ने संकल्प लिया कि अपराधी छवि के व्यक्ति को किसी भी पार्टी ने टिकट दिया तो उसको वोट नहीं देंगे। साथ ही पार्टियों से भी अपील है कि बहुत हो गई ऐसी राजनीति, बहुत हो गए अपने घर भरने वाले नेता। अब जो जनता से जुड़ा होगा जनता के लिए सोचेगा वो ही उनका नायक बनेगा।

यह रहे मौजूद

सीनियर सिटीजन फोरम: दिनेश मेहरा, आर के अग्रवाल, लोकेश शर्मा, मनीष जैन, लक्ष्मी अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश, प्रेमचंद धवनियां, सुभाष गुप्ता, डीके चड्डा, जीए टंडन, एम डी भाटिया, ओपी शर्मा, वी के गुप्ता, ठाकुर हरिसिंह नाथावत और सुधीर कुमार डे।

आर के अग्रवाल ने कहा की राजनीति धनबल पर चलने लगी है और टिकट बेचे जाते हैं। पत्रिका ने यह अभियान चलाकर उन दलों को एक चेतावनी दी है कि अभी भी वक्त है सुधर जाओ वरना जनता को राजनीति सुधारना आता है।

लोकेश शर्मा ने कहा की राजनीति गंदी नहीं है, गंदे वो लोग है जो इसको अपने कृत्यों से इसको गंदा किए हुए है। अब अब वक्त आ गया है राजनीति में बदलाव का, युवाओं को आगे आकर देशहित के लिए राजनीति में आना होगा।

मनीष जैन ने कहा की राजनीति में अपराधियों को टिकट देने की प्रवृति बदलनी होगी। योग्य को टिकट मिले यही हर व्यक्ति की प्राथमिकता बने तभी राजनीति बदल सकती है। सबको पत्रिका की पहल के साथ आगे आना होगा।

दिनेश महेरा ने कहा की अपराधी छवि के लोगों को टिकट मिला तो उस पार्टी का बहिष्कार करेंगे। लोगों को जागरुक करेंगे कि ऐसे उम्मीदवार को वोट न दें, जो पार्टियां धनबल और जाति केा आधार बनाकर राजनीति में आते हैं।

लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा की राजनीति में महिलाएं सिर्फ नाम के लिए हैं। काम तो पार्षद पति, एमएलए पति करते हैं। उन्हीं महिलओं को आगे आना होगा जो मजबूत इरादों और खुद की पहचान के साथ काम कर सकें।

ओ पी शर्मा ने कहा की राजनीति में शुद्धिकरण की आवश्यकता थी, पत्रिका के अभियान से एक नई अलख जग चुकी है। अब जिम्मेदार नागरिक राजनीति में आएंगे, तब शायद विकास के नाम पर भ्रष्टाचार रुक सकेगा।

Published on: